शिविर में 60 दिव्यांगों का किया गया पंजीकरण

शिविर में 60 दिव्यांगों का किया गया पंजीकरण

जमुई. केंद्र सरकार की प्रायोजित एडिप योजना के तहत दिव्यांगों एवं वृद्धजनों के लिए प्रशिक्षण एवं पंजीकरण शिविर की शुरुआत हो गयी है. इस योजना के तहत जिले के सभी प्रखंडों में शिविर आयोजित किये जायेंगे. इसका शुभारंभ जमुई सदर प्रखंड कार्यालय से किया गया. शिविर में दिव्यांगों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पंजीकरण किया जा रहा है. पहले दिन 60 दिव्यांग जनों का पंजीकरण किया गया. इनमें 16 बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 28 बैसाखी, 12 बड़े ट्राइसाइकिल और 4 फोल्डिंग स्टैंडर्ड व्हीलचेयर शामिल हैं. लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधियों ने बीडीओ अभिनव मिश्रा, एलिम्को पदाधिकारी सौम्य रंजन और विकास कुमार के साथ बैठक कर शिविर की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने पर चर्चा की. इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी से भी बातचीत की गयी और जिले के सभी स्कूलों में दिव्यांग छात्रों को जोड़ने की अपील की गयी. जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की यह योजना दिव्यांगजनों के लिए बेहद लाभकारी है. उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे आगे आकर पंजीकरण और जागरूकता अभियान में सहयोग करें. पार्टी नेताओं ने बताया कि पूर्व में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी करीब 2000 दिव्यांगों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए थे. अब सांसद अरुण भारती भी इस दिशा में लगातार प्रयासरत हैं. मौके पर पूर्व सिकंदरा प्रत्याशी सुभाष पासवान, मीडिया प्रभारी अनिल सिंह, जिला सचिव बबलू सिंह और सुनील पासवान, प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान, खैरा प्रखंड अध्यक्ष दीपक सिंह, हीरा पासवान, सुनील कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >