पीपीवाइ कॉलेज में सेमेस्टर टू परीक्षा में 545 परीक्षार्थी हुए शामिल

मुंगेर विश्वविद्यालय के निर्देश पर सेमेस्टर टू परीक्षा पहले दिन गुरुवार को शांतिपूर्ण हुई.

चकाई. मुंगेर विश्वविद्यालय के निर्देश पर सेमेस्टर टू परीक्षा पहले दिन गुरुवार को शांतिपूर्ण हुई. जानकारी देते हुए पीपीवाई कॉलेज के प्राचार्य सह केन्द्राधीक्षक डॉ रविशंकर यादव ने बताया कि पहली पाली में 165 में से 157 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 398 में से 388 छात्र छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 10 अनुपस्थित रहे. उन्होंने बताया कि पीपीवाइ कॉलेज में डीसीएम कॉलेज झाझा व डॉक्टर अरविंद कॉलेज बिशनपुर के छात्रों का सेंटर बनाया गया है. परीक्षा संचालन को लेकर परीक्षा नियंत्रक प्रो चंद्रशेखर पंडित, शारदेंदु शेखर, रामनारायण यादव, विजय कुमार, करमचंद्र किस्कू, अमरनाथ रजक,रतन कुमार यादव, राधिका कुमारी,लाडली राज, भरत भूषण, शिव शक्ति, रोहित कुमार यादव, पिंकी कुमारी, संगीता कुमारी,प्रियंका मराण्डी,कामेश्वर प्रसाद यादव, राजीव कुमार,रमेश कुमार, रमेशचंद्र हेम्ब्रम,रघुवंश राय, राजकुमार, मुकेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद यादव, श्यामनंदन प्रसाद यादव, बिंदेश्वरी यादव ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >