सिकंदरा. पुलिस ने बुधवार देर रात पुरानी चौक के पास से एक 12 चक्का ट्रक पर लदे 33 गौवंश मवेशियों को जब्त किया. इस दौरान पुलिस ने चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुरानी चौक के समीप एक संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली गई. जांच के दौरान ट्रक में मवेशियों को अमानवीय और क्रूरतापूर्ण तरीके से लादा हुआ पाया गया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक सहित सभी मवेशियों को जब्त कर लिया. इस दौरान पुलिस ने नवादा जिले के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत मुगलाखर तकिया निवासी कैलाश मांझी व साहिल खान, गांडे थाना क्षेत्र के फुलजोरी निवासी साजिद अंसारी तथा गिरिडीह जिले के बर्बाडीह पहाड़ीडीह निवासी इरशाद अंसारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मवेशी तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क की भी जांच की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार मवेशी तस्करों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
ट्रक से 33 मवेशी जब्त, चार गिरफ्तार
पुलिस ने बुधवार देर रात पुरानी चौक के पास से एक 12 चक्का ट्रक पर लदे 33 गौवंश मवेशियों को जब्त किया.
