जिले में 21.69 लाख पात्र लोगों को खिलाई जायेगी फाइलेरिया रोधी दवा

जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर आगामी 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान की शुरुआत की जायेगी.

10 फरवरी से शुरू होगा सर्वजन दवा सेवन अभियान

11 फरवरी को जीविका दीदियों के लिए विशेष मेगा कैंपजमुई. जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर आगामी 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान की शुरुआत की जायेगी. इस अभियान के तहत जिले के 21 लाख 69 हजार 32 पात्र लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जायेगी. उक्त जानकारी शनिवार को सीएस कार्यालय कक्ष में आयोजित मीडिया कार्यशाला में सीएस डॉ अशोक कुमार सिंह ने दी. सीएस ने बताया कि यह दवा 2 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को उम्र के अनुसार अलग-अलग खुराक में दी जायेगी. अभियान की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं. यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा. 11 फरवरी को जीविका दीदियों व उनके परिवारों के लिए विशेष मेगा एमडीए कैंप का आयोजन किया जायेगा, इसमें बूथ लगाकर दवा खिलाई जाएगी. अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मी लाभार्थियों को अपने सामने दवा सेवन कराएंगे, जबकि प्रशिक्षित कर्मी अगले 14 दिनों तक घर-घर जाकर दवा खिलाना सुनिश्चित करेंगे.

फाइलेरिया रोधी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह एसीएमओ डॉ अरबिंद कुमार ने कहा कि फाइलेरिया रोधी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं. शुगर, ब्लड प्रेशर, अर्थराइटिस या अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति भी दवा ले सकते हैं. दवा सेवन के बाद यदि किसी को मिचली या चक्कर जैसा लक्षण महसूस होता है तो यह संकेत है कि शरीर में मौजूद फाइलेरिया के परजीवी दवा के प्रभाव से नष्ट हो रहे हैं.

घर-घर जाकर अपने सामने खिलाई जायेगी दवा

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ धीरेंद्र कुमार धुसिया ने बताया कि अभियान के तहत डीईसी, आइवरमेक्टिन और एल्बेंडाजोल की निर्धारित खुराक घर-घर जाकर स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा अपने सामने खिलाई जायेगा दवाओं का वितरण नहीं किया जायेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि दवा खाली पेट नहीं लेनी है, जबकि 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति दवा नहीं लेंगे. कार्यक्रम में बीडीसीओ प्रमोद कुमार मंडल, विकास कुमार, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि, पिरामल स्वास्थ्य, लेप्रा सोसाइटी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >