एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 189 किशोरियों को लगाया टीका

प्रखंड मुख्यालय सोनो स्थित आदर्श मध्य विद्यालय और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में गुरुवार को एचपीवी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया.

-सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर किया गया टीकाकरण प्रतिनिधि, सोनो प्रखंड मुख्यालय सोनो स्थित आदर्श मध्य विद्यालय और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में गुरुवार को एचपीवी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया. सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से संचालित इस शिविर में 9 से 14 वर्ष की आयु के 189 किशोरियों को टीका लगाया गया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के अलावे प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक गिरीश कुमार, आरबीएसके के डॉ. मुमताज रूही, यूनिसेफ प्रतिनिधि विभूति कुमार सिंह, आरआई के रामशंकर कुमार व कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. चिकित्सक ने बताया कि यह अभियान प्रखंड के चिन्हित विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है. एचपीवी टीका किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से जीवनभर सुरक्षा प्रदान करता है. यह कैंसर मुख्यतः ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (एचपीवी) के संक्रमण से होता है जो 30 वर्ष की उम्र के बाद महिलाओं में गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है. समय पर टीकाकरण से इस बीमारी की संभावना लगभग समाप्त हो जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >