डाक पार्सल लिखे वाहन से 1861 लीटर विदेशी शराब बरामद

शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है.

जमुई . शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. विभागीय सचिव एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर की जा रही वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने बीते शनिवार की देर शाम डुमरी चेक पोस्ट से डाक पार्सल लिखे एक वाहन से 4968 बोतल यानी 1861 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान वाहन के चालक व खलासी को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार चालक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के अमारी गांव निवासी दीपक राम के पुत्र अभिषेक कुमार खलासी की पहचान भौंड़ गांव निवासी जगदीश रावत के पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है. जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप झारखंड राज्य से जमुई लायी जा रही है. सूचना के आधार पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें एएसआइ जितेंद्र कुमार एवं पिंटू कुमार सहित अन्य पुलिस बल को शामिल किया गया. गठित टीम द्वारा जिले में प्रवेश करने वाले सभी चेकपोस्ट पर गहन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान डुमरी चेक पोस्ट पर एक संदिग्ध डाक पार्सल लिखे वाहन को रोका गया. तलाशी के क्रम में उसमें छुपाकर ले जाया जा रहे 4968 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रुपये बतायी जा रही है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चालक और उपचालक से पूछताछ में यह सामने आया है कि शराब की खेप झारखंड से जमुई के बोधवन तालाब इलाके में लायी जा रही थी. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मामले में शराब तस्करों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि जिले के विभिन्न इलाकों में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >