हथियार दिखा कुरियर कंपनी के डिलिवरी ब्वॉय से लूटे सामान

सिकंदरा : ऑनलाइन शॉपिंग के सामान का डिलिवरी करने वाली कुरियर कंपनी के डिलिवरी ब्वॉय से सोमवार को नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर महना पुल के समीप नगदी सहित डिलिवरी के लिए आये समान की छिनतई कर ली. इस संबंध में डिलिवरी बॉय पाठकचक गांव निवासी गुड्डू कुमार के द्वारा सिकंदरा थाना में […]

सिकंदरा : ऑनलाइन शॉपिंग के सामान का डिलिवरी करने वाली कुरियर कंपनी के डिलिवरी ब्वॉय से सोमवार को नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर महना पुल के समीप नगदी सहित डिलिवरी के लिए आये समान की छिनतई कर ली.

इस संबंध में डिलिवरी बॉय पाठकचक गांव निवासी गुड्डू कुमार के द्वारा सिकंदरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. डिलिवरी ब्वॉय गुड्डू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वो अलीगंज से सामानों की डिलिवरी कर सिकंदरा लौट रहा था.
इसी दौरान सिकंदरा नवादा मुख्य मार्ग स्थित महना पुल के समीप अपाचे बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर कैश ऑन डिलिवरी के 35 हजार समेत कुल 38 हजार रुपये के डिलिवरी के लिए आये 12 सामानों की छिनतई कर ली, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 7 हजार है.
इस दौरान अपराधियों ने डिलिवरी ब्वॉय से उसका मोबाइल भी छीन लिया. वहीं विरोध करने पर अपराधियों ने डिलिवरी ब्वॉय गुड्डू कुमार के साथ मारपीट करते हुए फायरिंग भी की. मारपीट में गुड्डू कुमार का सर भी फट गया है. घटना के बाद गुड्डू कुमार ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर सिकंदरा थाना में आवेदन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >