बिहार : वनांचल एक्सप्रेस के एसी बॉगी में लूटपाट, दो अपराधियों को पकड़कर यात्रियों ने की धुनाई

झाझा: बीती रात वनांचल एक्सप्रेस के एसी बॉगी में दस से बारह की संख्या में अपराधी पहुंचे और जमकर उत्पात मचाया. जानकारी के अनुसार अपराधी झाझा स्टेशन पर चढ़े और लूटपाट को अंजाम दिया. इसके बाद वे जमुई स्टेशन पर गाड़ी खड़ी होते ही उतर कर भागने लगे. बताया जा रहा है कि अपराधियों के […]

झाझा: बीती रात वनांचल एक्सप्रेस के एसी बॉगी में दस से बारह की संख्या में अपराधी पहुंचे और जमकर उत्पात मचाया. जानकारी के अनुसार अपराधी झाझा स्टेशन पर चढ़े और लूटपाट को अंजाम दिया. इसके बाद वे जमुई स्टेशन पर गाड़ी खड़ी होते ही उतर कर भागने लगे.

बताया जा रहा है कि अपराधियों के पास केवल नुकीले हथियार थे जिसके बल पर उन्होंने घटना को अंजाम दिया. वे जैसे ही लूटपाट को अंजाम देकर भागने का प्रयास कर रहे थे तो कुछ यात्रियों ने साहस दिखाया और दो अपराधियों को पकड़ लिया.

अपराधियों की पिटाई के बाद लोगों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >