बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मोहा मन

झाझा : केंद्रीय विद्यालय में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन दानापुर के एपीओ राजीव रंजन ,विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार महतो ने मशाल जलाकर व झंडोत्तोलन कर किया .कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एपीए ने कहा कि ईमानदारी पूर्वक शिक्षा ग्रहण करने से […]

झाझा : केंद्रीय विद्यालय में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन दानापुर के एपीओ राजीव रंजन ,विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार महतो ने मशाल जलाकर व झंडोत्तोलन कर किया .कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एपीए ने कहा कि ईमानदारी पूर्वक शिक्षा ग्रहण करने से लोग अच्छे मुकाम तक पहुंचते हैं .आज जरूरी नहीं है कि आप पढ़ाई कर एकेडमिक कैरियर बनाएं.

आज खेल, संगीत, नृत्य समेत कई ऐसे विभाग हैं जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी ख्याति अर्जित कर सकते हैं .उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इसी तरह अपने जीवन में आगे बढ़ते रहें. मौके पर प्राचार्य ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अपने रूचि के अनुसार क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीवन में आगे बढ़े.
खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बोरा रेस, चम्मच रेस, जलेबी रेस के अलावा कई तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किया. नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया .मौके पर यूनियन बैंक प्रबंधक आर देव, वरीय शिक्षक चंदेश्वर प्रसाद, एमएस मीणा, कैलाश चंद्र के अलावा सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >