दो दर्जन हाइ स्कूलों में पुस्तकाध्यक्ष के पद रिक्त

जमुई : जिले के करीब दो दर्जन से अधिक उच्च विद्यालय में पुस्तकालय अध्यक्ष का पद रिक्त है. जिससे पुस्तक के रखरखाव में परेशानी हो रही है. जानकारी के अनुसार छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने को लेकर सरकार द्वारा प्रत्येक हाई स्कूल में एक पुस्तकालय तथा उसके देखरेख को लेकर पुस्तकालयाध्यक्ष का पद सृजित […]

जमुई : जिले के करीब दो दर्जन से अधिक उच्च विद्यालय में पुस्तकालय अध्यक्ष का पद रिक्त है. जिससे पुस्तक के रखरखाव में परेशानी हो रही है. जानकारी के अनुसार छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने को लेकर सरकार द्वारा प्रत्येक हाई स्कूल में एक पुस्तकालय तथा उसके देखरेख को लेकर पुस्तकालयाध्यक्ष का पद सृजित किया गया है. लेकिन जिले के कुल 138 उच्च विद्यालय में से दो दर्जन हाई स्कूल में पुस्तकालयाध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा है. जिससे छात्रों को नुकसान हो रहा है.

केस स्टडी एक
प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई
मुख्यालय स्थित इंटर स्तरीय प्लस टू उच्च विद्यालय में बरसों से पुस्तकालय अध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा है. विज्ञान शिक्षक के द्वारा करीब दो हजार पुस्तकों की देखरेख की जा रही है. विद्यालय प्रधान मो खालिद हुसैन बताते हैं कि वर्ष 2007-08 में पुस्तक खरीद किया गया था. उपलब्ध पुस्तकों में पाठ्य पुस्तक के अलावा महापुरुष के जीवन से भी संबंधित किताबें हैं. पुस्तकालय अध्यक्ष नहीं रहने से परेशानी होती है.
केस स्टडी दो
प्लस टू उच्च विद्यालय बंगड़डीह
जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय बंगरडीह में पुस्तकालय अध्यक्ष तो हैं. लेकिन उनकी प्रतिनियुक्ति वर्षों पूर्व पटना में निगरानी विभाग में कर दिया गया है. जिससे उपलब्ध पुस्तकों का रखरखाव ठीक से नहीं हो रहा है.
इस बाबत पूछे जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार हिमांशु बताते हैं कि हाई स्कूल में रिक्त पड़े लाइब्रेरियन को लेकर विभाग को लिखा गया है. उन्होंने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार ही अग्रेतर कार्रवाई की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >