जमुई : गिद्धेश्वर जंगल से हथियार, दवाइयां बरामद

खैरा : थाना क्षेत्र के गिद्धेश्वर जंगल स्थित पंचभूर स्थल से सुरक्षाबलों ने नक्सली हथियार बरामद किया है. इस दौरान बड़ी मात्रा में दवाइयां भी बरामद की गयी हैं. उक्त जंगल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बटालियन (सीआरपीएफ) गरही कैंप के जवानों ने सर्च अभियान चलाया. इसमें पंचभूर के पास उक्त सामान बरामद किया है. सुरक्षाबलों […]

खैरा : थाना क्षेत्र के गिद्धेश्वर जंगल स्थित पंचभूर स्थल से सुरक्षाबलों ने नक्सली हथियार बरामद किया है. इस दौरान बड़ी मात्रा में दवाइयां भी बरामद की गयी हैं.
उक्त जंगल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बटालियन (सीआरपीएफ) गरही कैंप के जवानों ने सर्च अभियान चलाया. इसमें पंचभूर के पास उक्त सामान बरामद किया है. सुरक्षाबलों ने वहां से देसी हथियार, कारतूस, नक्सली पिट्ठू, नक्सली साहित्य, कपड़ा, दवा, खाना बनाने का बर्तन व खाना बनाने की सामग्री भी बरामद की है. हालांकि, मुठभेड़ होने की सूचना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >