सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो रेफर

जमुई : बीते बुधवार की देर शाम मलयपुर मुख्य मार्ग सतगामा पास सड़क दुर्घटना में मलयपुर निवासी 22 वर्षीय संतोष सिंह की मौत हो गया. इस घटना में इसी गांव के बिट्टू कुमार एवं सुमन कुमार रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार उक्त तीनों व्यक्ति बाइक के द्वारा जमुई से मलयपुर जा रहा […]

जमुई : बीते बुधवार की देर शाम मलयपुर मुख्य मार्ग सतगामा पास सड़क दुर्घटना में मलयपुर निवासी 22 वर्षीय संतोष सिंह की मौत हो गया. इस घटना में इसी गांव के बिट्टू कुमार एवं सुमन कुमार रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार उक्त तीनों व्यक्ति बाइक के द्वारा जमुई से मलयपुर जा रहा था. इसी दौरान उक्त गांव के पास यातायात को लेकर लगे बोर्ड में उसकी बाइक टकरा गई.

जिससे तीनों व्यक्ति घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल के इलाज को लेकर सदर अस्पताल भर्ती कराया गया. जहां आवश्यक जांच के बाद संतोष सिंह नामक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं बिट्टू एवं सुमन के बेहतर इलाज को लेकर चिकित्सक ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >