एसपी ने किया चार पुलिस निरीक्षक का तबादला

जमुई : पुलिस अधीक्षक जे रेड्डी ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए एक और बड़ा बदलाव किया है. इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले में तैनात अलग-अलग पुलिस निरीक्षक का तबादला एक जगह से दूसरी जगह किया है. इस क्रम में इंस्पेक्टर सुदर्शन राम को जमुई सर्किल इंस्पेक्टर से हटाकर खैरा थाना की कमान […]

जमुई : पुलिस अधीक्षक जे रेड्डी ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए एक और बड़ा बदलाव किया है. इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले में तैनात अलग-अलग पुलिस निरीक्षक का तबादला एक जगह से दूसरी जगह किया है. इस क्रम में इंस्पेक्टर सुदर्शन राम को जमुई सर्किल इंस्पेक्टर से हटाकर खैरा थाना की कमान दी गयी है, तो वही इंस्पेक्टर जयशंकर मिश्रा को सिकंदरा सर्किल से हटाकर जमुई सर्किल की कमान दी गयी है.

इसके अलावा पुलिस इंस्पेक्टर विनोद राम तथा सिद्धेश्वर पासवान का भी तबादला किया गया है. इस बाबत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक जे रेड्डी ने बताया कि उक्त सभी पदाधिकारियों के तबादले को लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक को प्रस्ताव भेजा गया है तथा वहां से आदेश निर्गत होते ही सभी पदाधिकारियों को अपने नये प्रतिनियुक्ति स्थान पर योगदान करना होगा.
बताते चलें कि तत्कालीन खैरा थानाध्यक्ष रविशंकर शंकर सिंह का चयन क्राइम कंट्रोल शाखा पटना में किये जाने के बाद खैरा थानाध्यक्ष का पद खाली था. गौरतलब है कि इसके अलावा भी पुलिस अधीक्षक ने बीते दिनों जिले के विभिन्न थाना में लंबे समय से पदस्थापित 11 पुलिस अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक तथा पीटीसी का भी तबादला किया था.
किन पदाधिकारियों का हुआ तबादला
पुलिस पदाधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापन नया पदस्थापन
पुनि सुदर्शन राम सर्किल इंस्पेक्टर जमुई थानाध्यक्ष खैरा
पुनि पंकज मिश्रा सर्किल इंस्पेक्टर सिकंदरा सर्किल इंस्पेक्टर जमुई
पुनि विनोद राम स्पीडी ट्रायल सेक्शन सर्किल इस्पेक्टर सिकंदरा
पुनि सिद्धेश्वर पासवान टेक्निकल सेल स्पीडी ट्रायल सेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >