ट्रेन की चपेट में आने से युवक का हाथ कटा

झाझा : सोमवार की अहले सुबह ट्रैन की चपेट में आने से एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया.जिसे रेल पुलिस ने बेहतर इलाज हेतु रेफरल अस्पताल लाया. जहां चिकित्सा प्रभारी बीके रॉय स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया.जानकारी के अनुसार सोमवार को झाझा स्टेशन के सबसे उत्तरी रेलवे लाइन […]

झाझा : सोमवार की अहले सुबह ट्रैन की चपेट में आने से एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया.जिसे रेल पुलिस ने बेहतर इलाज हेतु रेफरल अस्पताल लाया. जहां चिकित्सा प्रभारी बीके रॉय स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया.जानकारी के अनुसार सोमवार को झाझा स्टेशन के सबसे उत्तरी रेलवे लाइन में एक युवक बुरी तरह जख्मी होकर दर्द से कहरा रहा था. प्लेटफाॅर्म पर मौजूद अन्य यात्रियों ने घायल व्यक्ति की जानकारी स्टेशन प्रबंधक को दिया और उसके बाद इस बात की जानकारी स्टेशन प्रबंधक ने झाझा जीआरपी को दिया.

सूचना के आधार घटना स्थल पर जीआरपी पहुंचकर उक्त घायल युवक को इलाज हेतु रेफरल अस्पताल फिर जमुई रेफर कर दिया. इस घटना में घायल व्यक्ति का दाहिना हाथ बुरी तरह से कटकर अलग हो गया. समाचार प्रेषण तक घायल युवक के परिजनों का कुछ भी पता नहीं चल पाया. घायल युवक के पास से पुलिस को पहचान के तौर पर सिर्फ एक मोबाइल बरामद हुआ है. रेल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान की कवायद की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >