ईद के दौरान जमुई के बल्लोपुर गांव में बम धमाका, कोई हताहत नहीं, इलाके में दहशत

जमुई:बिहार केजमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र स्थित बल्लोपुर मस्जिद के समीप एक घर की चाहरदीवारी के अंदर बुधवार दोपहर बाद बम के धमाकेको लेकर गांव में दहशत का माहौल है. हालांकि, इस घटना के बाद किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन घटना के बाद गृहस्वामी सहित आसपास के लोग भयभीत […]

जमुई:बिहार केजमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र स्थित बल्लोपुर मस्जिद के समीप एक घर की चाहरदीवारी के अंदर बुधवार दोपहर बाद बम के धमाकेको लेकर गांव में दहशत का माहौल है. हालांकि, इस घटना के बाद किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन घटना के बाद गृहस्वामी सहित आसपास के लोग भयभीत हैं.

बताया जाता है कि बल्लोपुर गांव स्थित मस्जिद के समीप मो. सलाउद्दीन के घर में दोपहर एक बजे बम का धमाका हुआ. धमाके की आवाज इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के कई घरों में इसकी कंपन महसूस की गयी. धमाके की आवाज सुनकर घर के लोग सहित आसपास के लोग मौके पर इकठ्ठा हुए तथा इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि बम जमीन के नीचे छिपाया गया था, तथा संभवतः अधिक गर्मी की वजह से उसमें विस्फोट हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >