लोजपा नेता चिराग पासवान ने बिहार की जमुई लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता चिराग पासवान ने बिहार की जमुई लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है. उन्होंने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के भूदेव चौधरी को 2,41,049 वोटों से हराया. लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के बेटे चिराग जमुई (अनुसूचित जाति) सीट से दूसरी बार चुने गये हैं. उनकी जीत का […]

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता चिराग पासवान ने बिहार की जमुई लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है. उन्होंने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के भूदेव चौधरी को 2,41,049 वोटों से हराया. लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के बेटे चिराग जमुई (अनुसूचित जाति) सीट से दूसरी बार चुने गये हैं. उनकी जीत का अंतर पिछली बार से कहीं ज्यादा है.

लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग ने 2014 में 85,947 वोटों के अंतर से जमुई सीट पर जीत दर्ज की थी. लोजपा ने राजग के घटक दल के तौर पर बिहार में छह सीटों पर चुनाव लड़ा था. पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के उम्मीदवार भूदेव चौधरी को बिहार में राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन का समर्थन प्राप्त था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >