खैरा : थाना क्षेत्र के हड़खार पंचायत के रोपाबेल गांव में आगलगी की घटना में मनोज साव नामक व्यक्ति का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया. इस बाबत पीड़ित गृहस्वामी मनोज साव ने बताया कि गुरुवार सुबह जब मैं शौच के लिए उठा तब देखा कि घर से धुआं निकल रहा है.
जिसके बाद हो-हल्ला कर मैंने इसकी सूचना परिजनों तथा आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी. जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया गया.
पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि इस दौरान घर में रखा कपड़ा, अनाज, नगदी, सोने-चांदी के जेवर एवं बर्त्तन आदि जलकर राख हो गया. उसने बताया कि हमारे समक्ष भोजन की समस्या उत्पन्न हो गयी है. उन्होंने मामले में सरकारी सहायता दिये जाने की मांग की है.
