आज सुबह आठ बजे के बाद शहर व मुख्य बाजार में बड़े वाहनों का प्रवेश होगा वर्जित

जमुई : 11 अप्रैल को होने वाले जमुई लोकसभा क्षेत्र के चुनाव को लेकर होने वाले नामांकन के अंतिम दिन 25 मार्च को विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय संवाद कक्ष में अधिकारियों की बैठक हुई. मौके पर जानकारी देते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार […]

जमुई : 11 अप्रैल को होने वाले जमुई लोकसभा क्षेत्र के चुनाव को लेकर होने वाले नामांकन के अंतिम दिन 25 मार्च को विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय संवाद कक्ष में अधिकारियों की बैठक हुई. मौके पर जानकारी देते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे के बाद शहर व मुख्य बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश बिल्कुल वर्जित रहेगा.

सभी यात्री वाहन झाझा बस स्टैंड से केकेएम कॉलेज रजिस्ट्री कचहरी महिसौड़ी बायपास रोड होते हुए गुजरेगी और महिसौड़ी की ओर से आने वाले वाहन भी महिसौड़ी बाईपास रोड रजिस्ट्री कचहरी केकेएम कॉलेज होते हुए झाझा बस स्टैंड के रास्ते से निकलेंगे.
नामांकन करने के लिए आने वाले प्रत्याशियों के साथ आने वाले समर्थकों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था सरकारी बस डिपो, जमुई प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित झाझा बस स्टैंड, रजिस्ट्री कचहरी के समीप खाली मैदान और सहकारिता कार्यालय परिसर के समीप खाली मैदान में किया जाएगा. इसके अलावा प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई बाजार और स्थानीय श्री कृष्ण स्टेडियम के बाहरी परिसर में भी प्रत्याशी के द्वारा नामांकन के अंतिम दिन सभा किया जायेगा.
प्रत्याशियों के अधिकृत वाहन को ही समाहरणालय द्वार तक प्रवेश की अनुमति
नामांकन करने के लिए आने वाले प्रत्याशियों के जिला प्रशासन द्वारा अधिकृत वाहन को ही कचहरी चौक से समाहरणालय के उत्तर पूर्वी द्वार तक प्रवेश करने का अनुमति दी जायेगी.
नामांकन के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी मुख्य मुख्य जगहों पर और सभी बैरियर पर पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी मुस्तैदी के साथ साथ तैनात रहेंगे.
इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस बल दंडाधिकारी और आम लोगों के सहयोग से भीड़ को नियंत्रित करने का हर संभव प्रयास करेंगे. मौके पर पुलिस अधीक्षक जे रेड्डी, उप विकास आयुक्त अरुण कुमार ठाकुर, अनुमंडल पदाधिकारी लखींद्र पासवान, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय लालबाबू यादव समेत दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >