झाझा : रेलवे बोर्ड द्वारा मंगलवार को हावड़ा-पटना मुख्य रेलखंड पर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया गया. जबकि लंबी दूरी की कई गाड़ियां घंटों की देरी से झाझा पहुंच रही है. इस कारण रेलवे यात्रियों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है.
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आसनसोल-झाझा-आसनसोल मेमू सवारी गाड़ी संख्या 63567 अप/63568 डाउन, हावड़ा-श्रीगंगानगर आभा तूफान एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 13007 अप/11308 डाउन, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 13005 अप को मंगलवार को रद्द कर दिया गया. इन महत्वपूर्ण ट्रेनों के रद्द कर दिए जाने के कारण ट्रेन से यात्रा करने वाले रेलवे यात्रियों को झाझा स्टेशन पर काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा.
इसके अलावा अमृतसर-हावड़ा बनारस एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 13050 डाउन आठ घंटा, अजमेर-सियालदाह अन्नया एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12316 डाउन तीन घंटा, छपरा-टाटा एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18182 डाउन दो घंटा, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 13006 डाउन दो घंटा, इलाहाबाद-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12334 डाउन एक घंटा, पूर्वांचल एक्सप्रेस दो घंटा, जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12332 डाउन तीन घंटा, हरिद्वार-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12370 डाउन दो घंटा, सियालदह-दरभंगा गंगासागर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 13185 अप एक घंटा, साउथ बिहार एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 13287 अप एक घंटे की देरी से झाझा पहुंच रही है. इस कारण रेलवे यात्रियों को कई तरह की समस्याओं का सामना झाझा स्टेशन पर करना पड़ा.
इस बाबत रेलवे यातायात निरीक्षक रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि पश्चिम से आने वाली गाड़ियों की या तो देरी से चलने के कारण ट्रेन को रद्द कर दी है या फिर देरी से झाझा पहुंच रही है.
