हथियारबंद अपराधियों ईंट भट्ठा पर धावा बोल तीन मजदूरों का किया अपहरण, इलाके में दहशत

जमुई : बिहार में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है. हथियारबंद अपराधियों ने मंगलवार देर रात ईट भट्ठा पर धावा बोल तीन मजदूरों को अगवा कर लिया. घटना जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना इलाके के घरवासन गांव स्थित रुपा ईंट चिमनी भट्ठे की है. अपहरण की घटना को अंजाम देने आये […]

जमुई : बिहार में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है. हथियारबंद अपराधियों ने मंगलवार देर रात ईट भट्ठा पर धावा बोल तीन मजदूरों को अगवा कर लिया. घटना जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना इलाके के घरवासन गांव स्थित रुपा ईंट चिमनी भट्ठे की है. अपहरण की घटना को अंजाम देने आये अपराधियों की संख्या आठ से दस की बतायी जा रही है. वहीं, इस घटना के बाद ईंट भट्ठा मालिक ने किसी प्रकार से अपराधियों द्वारा लेवी मांगने की बात से इन्कार किया है. तीन मजदूरों के अपहरण होने की सूचना के बाद पुलिस ने इलाके में उनकी बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक अपराधी ईंट भट्ठे पर मंगलवार की रात लगभग दो बजे अचानक आ धमके. चिमनी भट्ठा पर पहुंचने के बाद अपराधियों ने मारपीट की और फिर इसके बाद तीनों को अगवा कर अपने साथ लेकर चले गये. अपहरण किये गये मजदूरों का नाम नेपाल पासवान जो कि स्थानीय है. जबकि, अगवा अन्य दो मजदूर मनोज यादव और रवींद्र पंडित झारखंड के सारठ के रहने वाले बताये जा रहे हैं. अपहरण की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >