जमुई : डाकघर के पास फेंके मिले सैकड़ों आधार कार्ड

सिकंदरा (जमुई) : प्रखंड मुख्यालय के बाजार रोड स्थित थाना चौक के समीप डाकघर के पुराने कार्यालय के समीप गुरुवार को कूड़े के ढेर में सैकड़ों आधार कार्ड समेत कई महत्वपूर्ण सरकारी पत्र फेंके मिले. सैकड़ों की संख्या में आधार कार्ड फेंके जाने की खबर जंगल में आग की तरह फैलते ही वहां पर लोगों […]

सिकंदरा (जमुई) : प्रखंड मुख्यालय के बाजार रोड स्थित थाना चौक के समीप डाकघर के पुराने कार्यालय के समीप गुरुवार को कूड़े के ढेर में सैकड़ों आधार कार्ड समेत कई महत्वपूर्ण सरकारी पत्र फेंके मिले.

सैकड़ों की संख्या में आधार कार्ड फेंके जाने की खबर जंगल में आग की तरह फैलते ही वहां पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. जिसके बाद हंगामा बढ़ता देख डाक विभाग के एक कर्मचारी के द्वारा आनन-फानन में कूड़े के ढेर में फेंके आधार कार्ड व अन्य पत्रों को चुन कर डाकघर लाया गया. आधार कार्ड व अन्य चिठ्ठियां वर्ष 2016 से 2018 के बीच बांटे जाने थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >