जमुई : चचेरे भाई ने मारपीट कर किया घायल

जमुई : जिले के बरहट थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में पटवन करने के दौरान हुई मारपीट में क्षेत्र के टेंगहरा गांव निवासी कैलाश यादव घायल हो गया. अस्पताल में इलाजरत कैलाश ने बताया कि सोमवार सुबह धान फसल में पटवन कर रहा था. तभी चचेरा भाई मकेश्वर यादव, मदन यादव, नंदन यादव सहित भौजाई […]

जमुई : जिले के बरहट थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में पटवन करने के दौरान हुई मारपीट में क्षेत्र के टेंगहरा गांव निवासी कैलाश यादव घायल हो गया.
अस्पताल में इलाजरत कैलाश ने बताया कि सोमवार सुबह धान फसल में पटवन कर रहा था. तभी चचेरा भाई मकेश्वर यादव, मदन यादव, नंदन यादव सहित भौजाई मालो देवी गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया. उन्होंने बताया कि उक्त लोग इसके पूर्व भी जमीनी विवाद को लेकर मारपीट किया करता रहा है.
जिसे लेकर पूर्व में भी मेरे द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया है. लेकिन इसके बाबजूद भी उक्त लोगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाया है. घायल व्यक्ति का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि कैलाश यादव को सिर में चोट है. जिसका इलाज किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >