सिकंदरा (जमुई) : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को सिकंदरा स्थित आंगनबाड़ी कार्यालय में 30 हजार रुपये रिश्वत लेते सांख्यिकी सहायक मो सुल्तान अख्तर व डाटा इंट्री ऑपरेटर राकेश सिन्हा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. सीडीपीओ प्रियंवदा कुमारी के द्वारा पोषाहार की राशि चालू करवाने के लिए राशि मांगी गयी थी.
सीडीपीओ द्वारा मांगी गयी राशि दोनों कर्मी ले रहे थे. आंगनबाड़ी सेविका गुड़िया देवी के पति की शिकायत पर निगरानी विभाग की टीम ने कार्यालय में धावा बोला और सांख्यिकी सहायक मो सुल्तान अख्तर व डाटा इंट्री ऑपरेटर राकेश सिन्हा को घूस में लिये गये 30 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया.
