12 जून को जमुई में लगेगा भव्य जॉब फेयर, युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है. बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय द्वारा आगामी 12 जून 2026 (शनिवार) को गवर्नमेंट आईटीआई परिसर में एक दिवसीय जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा

आमधाने प्राइवेट लिमिटेड करेगी भर्ती, 15 से 18 हजार रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन

जमुई. जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है. बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय द्वारा आगामी 12 जून 2026 (शनिवार) को गवर्नमेंट आईटीआई परिसर में एक दिवसीय जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा. इस जॉब फेयर में आमधाने प्राइवेट लिमिटेड कंपनी विभिन्न पदों पर 50 युवाओं की सीधी भर्ती करेगी. जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा जारी सूचना के अनुसार जॉब फेयर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा. इसमें कंपनी सीनियर एसोसिएट एवं असेंबली ऑपरेटर पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगी.

जरूरी दस्तावेज साथ लाना होगा

जॉब फेयर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, सभी मूल शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज तथा एनसीएस पोर्टल पर पंजीकरण संबंधी जानकारी साथ लानी होगी. चयन प्रक्रिया साक्षात्कार के आधार पर पूरी की जाएगी. जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के योग्य एवं इच्छुक युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में जॉब फेयर में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का बेहतरीन अवसर है.

पदों का विवरण

कंपनी: आमधाने प्राइवेट लिमिटेड पद: सीनियर एसोसिएट एवं असेंबली ऑपरेटर रिक्तियां: 50आयु सीमा : 18 से 35 वर्षशैक्षणिक योग्यता : 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक (BA) एवं डिप्लोमामासिक वेतन : ₹15,000 से ₹18,000कार्यस्थल : दिल्ली-एनसीआर, गुजरात एवं पश्चिम बंगाललिंग : केवल पुरुष उम्मीदवार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >