मारपीट में उपसरपंच का छोटा भाई घायल, रेफर

जमुई : सिकंदरा थाना क्षेत्र के तुलाडीह गांव में बुधवार को हुए मारपीट की एक घटना में उपसरपंच विनोद मंडल का भाई शंभु कुमार घायल हो गया. जानकारी देते हुए उपसरपंच श्री मंडल ने बताया कि सुबह गांव के सुरेंद्र राम एवं मुकेश राम के बीच वर्षो से जमीन विवाद को लेकर सुलह समझौता करने […]

जमुई : सिकंदरा थाना क्षेत्र के तुलाडीह गांव में बुधवार को हुए मारपीट की एक घटना में उपसरपंच विनोद मंडल का भाई शंभु कुमार घायल हो गया. जानकारी देते हुए उपसरपंच श्री मंडल ने बताया कि सुबह गांव के सुरेंद्र राम एवं मुकेश राम के बीच वर्षो से जमीन विवाद को लेकर सुलह समझौता करने मैं गया था. घटना की जानकारी लेने के बाद पंचों ने पाया कि गांव के ही शिवरतन पासवान ही दोषी है. उसके बाद सर्वसम्मति से शिवरतन को दोषी मानकर रास्ता देने को कहा गया. लेकिन रास्ता देना तो दूर वह मुझे गाली देने लगा. बाद में जब इसकी सूचना मेरा छोटा भाई शंभु को मिली तो उसने बीच बचाव का प्रयास किया. लेकिन उक्त लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया. आनन-फानन में हमलोग इलाज को लेकर उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराये. जहां बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना कि सूचना थाना को भी दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >