संसाधन विहीन है जिला परिषद का बस स्टैंड, सड़क पर ही खड़े रहते हैं वाहन

जमुई : नगर क्षेत्र के महिसौड़ी स्थित जिला परिषद बस स्टैंड पूर्णरूपेण संसाधन विहीन बना हुआ है. कहने को तो बस स्टैंड पर यात्री शेड, शौचालय और चापाकल है.लेकिन यात्री शेड की हालत बिल्कुल जर्जर है. साथ ही जिला परिषद बस स्टैंड पर बना दो शौचालय भी इतना गंदा है कि उसमें शौच करने के […]

जमुई : नगर क्षेत्र के महिसौड़ी स्थित जिला परिषद बस स्टैंड पूर्णरूपेण संसाधन विहीन बना हुआ है. कहने को तो बस स्टैंड पर यात्री शेड, शौचालय और चापाकल है.लेकिन यात्री शेड की हालत बिल्कुल जर्जर है. साथ ही जिला परिषद बस स्टैंड पर बना दो शौचालय भी इतना गंदा है कि उसमें शौच करने के लिए जाना या मूत्र त्याग करने के लिए जाना संभव नहीं होता है. इसके अलावा स्टैंड पर लगा हुआ चापाकल भी खराब पड़ा हुआ है . लोगों की मानें तो इस स्टैंड से जमुई से लेकर सिकंदरा, नवादा, लखीसराय सहित अन्य स्थानों के लिए दर्जनों गाड़ियां खुलती हैं. जिसपर प्रतिदिन हजार से अधिक की संख्या में लोग सवार होकर यात्रा करते हैं.

लेकिन आमलोगों के सुविधा व्यवस्था नाम के नाम पर कहीं कोई चीज नहीं है. स्टैंड पर समुचित यात्री शेड का भी अभाव है. जिस कारण लोग गरमी, बारिश और सर्दी के मौसम में खुले आसमान के नीचे खड़ा रहकर ही अपने वाहन का इंतजार करते हैं. इसके अलावे स्टैंड में वाहनों के पार्किंग की भी सही व्यवस्था नहीं होने के कारण अधिकांश वाहन सड़क पर ही खड़ा रहता है.

जिससे अक्सर जाम लग जाता है. जानकारी के अनुसार 8 मार्च 2018 को जिला परिषद के द्वारा उक्त स्टैंड की नीलामी एक 11 लाख 26 हजार की लागत से के लिए किया गया है. लेकिन मौलिक सुविधा के नाम की भारी किल्लत है. जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है. इस बाबत पूछे जाने पर उप विकास आयुक्त सतीश कुमार शर्मा बताते हैं कि इसे लेकर मुझे कोई सूचना नहीं है. बात मेरे संज्ञान में आया है जल्द ही उक्त स्टैंड पर पेयजल, शौचालय सहित अन्य व्यवस्था करवाया जाएगा ताकि लोगों को सहुलियत हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >