जमुई : झाझा के मनिहारा जंगल में पुलिस व अपराधियों के बीच मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अपराधी प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया.
इस दौरान उसके पास से अाग्नेयास्त्र भी बरामद किया गया. इस बाबत प्रेस वार्ता आयोजित कर एसपी जे रेड्डी ने बताया कि सूचना मिली कि उक्त जंगल में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से झाझा का अपराधी प्रकाश यादव अपने अन्य सहयोगियों के साथ बैठक कर रहा है.
इस पर पुलिस पदाधिकारी ने जंगल को घेर कर छापेमारी शुरू की. इस दौरान प्रकाश यादव ने फायरिंग कर दी. इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग में ताबड़तोड़ 20 राउंड गोलियां चलायीं. प्रकाश यादव के पास जब गोली समाप्त हो गयी व पिस्टल में गोली भरने का मौका नहीं मिला तो उसने हाथ खड़ा कर दिया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
