छात्रवृत्ति की राशि की जांच सही तरीके से करने का निर्देश

जमुई : राज्य सरकार के कल्याण विभाग के सचिव प्रेम सिंह मीणा और निदेशक वीरेंद्र प्रताप ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश से बाहर रहने वाले छात्रों के छात्रवृत्ति और स्थानीय स्तर पर शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों की छात्रवृत्ति की राशि की जांच सही तरीके से करने का निर्देश दिया. उन्होंने वित्तीय […]

जमुई : राज्य सरकार के कल्याण विभाग के सचिव प्रेम सिंह मीणा और निदेशक वीरेंद्र प्रताप ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश से बाहर रहने वाले छात्रों के छात्रवृत्ति और स्थानीय स्तर पर शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों की छात्रवृत्ति की राशि की जांच सही तरीके से करने का निर्देश दिया. उन्होंने वित्तीय वर्ष 2017-18 के छात्रवृत्ति की स्थानीय स्तर पर विकास मित्र से जांच कार्य के पश्चात उसकी प्रगति के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया. साथ ही प्रदेश से बाहर पढ़ने वाले छात्रों को दी गयी छात्रवृत्ति की वस्तुस्थिति से भी अवगत कराने का निर्देश दिया. जिला स्तर पर अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार अनुश्रवण एवं सतर्कता समिति की बैठक का समूचा विवरण भेजने का भी निर्देश दिया. मौके पर प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी मो. खिलाफत अंसारी के अलावे अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >