सर्पदंश से ढाई वर्षीय बालक की मौत

सोनो : हरिहरपुर गांव में गुरुवार को अपराह्न 4 बजे सर्पदंश से एक ढाई वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मृत बालक राकेश कुमार हरिहरपुर निवासी अर्जुन यादव का नाती है. राकेश मूलतः झाझा प्रखंड के बैजला गांव निवासी मुकेश यादव का पुत्र है. बीते दो वर्षों से मुकेश की पत्नी ज्यादातर अपने मायके हरिहरपुर […]

सोनो : हरिहरपुर गांव में गुरुवार को अपराह्न 4 बजे सर्पदंश से एक ढाई वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मृत बालक राकेश कुमार हरिहरपुर निवासी अर्जुन यादव का नाती है. राकेश मूलतः झाझा प्रखंड के बैजला गांव निवासी मुकेश यादव का पुत्र है. बीते दो वर्षों से मुकेश की पत्नी ज्यादातर अपने मायके हरिहरपुर में ही रह रही थी. गुरुवार को दोपहर तीन बजे जब बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था तभी एक बिल के समीप विषैले सर्प ने उसके अंगुली को डंस लिया. जब तक बच्चे को चिकित्सीय सुविधा मिलती उसकी मृत्यु हो गयी. बच्चे की मौत पर परिजनों का रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >