मात्र सात वार्डों के घर में ही लगा है नल, 23 वार्डों की कैसे बुझेगी प्यास

नगर परिषद में हाल सात निश्चय योजना का जमुई : नगर परिषद क्षेत्र के 30 वार्डों में से मात्र 6 से 7 वार्ड में ही वर्तमान समय में हर घर नल का जल योजना को जमीन पर उतारी जा सकी है. जिसके कारण अलग-अलग वार्डों में रहने वाले लोगों को इस भीषण गर्मी में पेयजल […]

नगर परिषद में हाल सात निश्चय योजना का

जमुई : नगर परिषद क्षेत्र के 30 वार्डों में से मात्र 6 से 7 वार्ड में ही वर्तमान समय में हर घर नल का जल योजना को जमीन पर उतारी जा सकी है. जिसके कारण अलग-अलग वार्डों में रहने वाले लोगों को इस भीषण गर्मी में पेयजल के लिए भीषण संकटों का सामना करना पड़ रहा है.
लोगों की मानें तो राज्य सरकार के द्वारा हर घर नल का जल योजना के तहत लोगों को घर-घर नल का जल पहुंचाने की व्यवस्था की गयी है. लेकिन नगर परिषद के सुस्त कार्यशैली की वजह से जमुई शहर के कई वार्डों में यह योजना धरातल पर कहीं भी उतरती हुई नहीं दिख रही है.
कई वार्डों में तो बोरिंग करने की जगह भी चिह्नित नहीं
कहते हैं उप मुख्य पार्षद
उप मुख्य पार्षद राकेश कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र के 6 से 7 वार्ड में कार्य लगभग पूरा होने को है. लेकिन पाइप आपूर्ति करने वाले एजेंसी के द्वारा सही तरीके से पाइप आपूर्ति नहीं कराने से परेशानी हो रही है. एजेंसी के पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप बिछाने हेतु सही तरीके से पाइप आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया है. पाइप आपूर्ति की व्यवस्था में तेजी आने के पश्चात इस योजना का कार्यान्वयन तेजी के साथ प्रारंभ किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >