दो पक्षों में हुई मारपीट, फायरिंग में मुर्गा के पैर में लगी गोली

सिकंदरा : थाना क्षेत्र के पोहे गांव में बुधवार की रात दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी की भी सूचना है. घटना की जानकारी मिलते ही सिकंदरा पुलिस ने पोहे पहुंच कर दोनों पक्ष के दर्जन भर लोगों को हिरासत में […]

सिकंदरा : थाना क्षेत्र के पोहे गांव में बुधवार की रात दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी की भी सूचना है. घटना की जानकारी मिलते ही सिकंदरा पुलिस ने पोहे पहुंच कर दोनों पक्ष के दर्जन भर लोगों को हिरासत में ले लिया है. जानकारी के मुताबिक मामूली विवाद को लेकर शंभू राम व युगल यादव के बीच मारपीट होने लगी और देखते ही देखते दोनों तरफ के दर्जन भर लोग मारपीट में शामिल हो गये.

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच सात राउंड फायरिंग भी हुई. गोलीबारी में रामखेलावन यादव का पुत्र विलास यादव उर्फ मुर्गा यादव पैर में गोली लग जाने से जख्मी हो गया. हालांकि गोलीबारी की घटना से पुलिस ने अनभिज्ञता जतायी है. वहीं मारपीट में शम्भू राम, युगल यादव, विसो यादव समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये. गोली लगने से घायल विलास यादव का इलाज सिकंदरा स्थित एक निजी क्लिनिक में किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >