छोटू हत्याकांड के आरोपित ने किया सरेंडर

कजरा : बेनीपुर में हुए छोटू हत्याकांड के नामजद अभियुक्त गुलाब खान ने कांड में नाम आने के बाद मंगलवार की देर शाम को पीरीबाजार थाना पहुंच स्वयं को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस के पहुंच गुलाब ने कहा कि उसने दोस्ती में कोई गद्दारी नहीं की है. नामजद आरोपी गुलाब खान के सरेंडर […]

कजरा : बेनीपुर में हुए छोटू हत्याकांड के नामजद अभियुक्त गुलाब खान ने कांड में नाम आने के बाद मंगलवार की देर शाम को पीरीबाजार थाना पहुंच स्वयं को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस के पहुंच गुलाब ने कहा कि उसने दोस्ती में कोई गद्दारी नहीं की है. नामजद आरोपी गुलाब खान के सरेंडर करने के बाद पुलिस द्वारा पूछे जाने पर उसने बताया कि उसकी मां नाजमां और छोटू की मां मीना देवी सहारा इंडिया का एंजेट थी. जिसे लेकर उनलोगों का एक दुसरे के घर में आना-जाना लगा रहता था. इसी दौरान छोटू से पहचान हुई और दोस्ती कायम हुआ. सोमवार की शाम गांव के ही प्रवीण कुमार अपने भांजा व छोटू के साथ खैरा गांव आया और वापस लौटने के उपरांत उसे भी अपने साथ ले गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >