चुनाव की पूर्व संध्या पर सीआरपीएफ ने शहर में की गश्ती

बांका : नगर परिषद चुनाव को लेकर जिला पुलिस बल ने पूरे नगर परिषद क्षेत्र में गश्ती किया. सुबह में भारी संख्या में केंद्रीय पुलिस बलों ने दोपहिया बाइक से नगर परिषद के एक एक बूथ पर अपनी हाजिरी लगायी. शाम में बीएमपी के जवानों ने शहर की मुख्य सड़कों पर मार्च पास्ट किया. इस […]

बांका : नगर परिषद चुनाव को लेकर जिला पुलिस बल ने पूरे नगर परिषद क्षेत्र में गश्ती किया. सुबह में भारी संख्या में केंद्रीय पुलिस बलों ने दोपहिया बाइक से नगर परिषद के एक एक बूथ पर अपनी हाजिरी लगायी.
शाम में बीएमपी के जवानों ने शहर की मुख्य सड़कों पर मार्च पास्ट किया. इस दौरान पुलिस बल शहर के गांधी चौंक, शिवाजी चौंक, विजयनगर चौंक, आजाद चौंक, शास्त्री चौंक, डोकानिया मार्केट आदि पर मार्च पास्ट किया. जिसका नेतृत्व एएसपी अभियान ओमप्रकाश प्रकाश सिंह व डीएसपी डीएन पांडेय ने किया. एएसपी ने बताया है कि चुनाव के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. सभी बूथों पर तीन लेयर की सुरक्षा दी गयी है. भारी संख्या में पुलिस बल प्रत्येक बूथ व शहर में मौजूद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >