जमुई : शराब माफिया को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर िकया हमला

खैरा(जमुई) : थाना क्षेत्र के दक्षिणी क्षेत्र से सटे सीमावर्ती राज्य झारखंड के लोकाय में शराब माफिया को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर शराब कारोबारियों ने हमला बोल दिया. इस दौरान पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, उसके बाद पुलिस को वहां से पीछे हटना पड़ा. घटना बुधवार देर रात की है. जानकारी के […]

खैरा(जमुई) : थाना क्षेत्र के दक्षिणी क्षेत्र से सटे सीमावर्ती राज्य झारखंड के लोकाय में शराब माफिया को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर शराब कारोबारियों ने हमला बोल दिया. इस दौरान पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, उसके बाद पुलिस को वहां से पीछे हटना पड़ा. घटना बुधवार देर रात की है.

जानकारी के अनुसार बुधवार को खैरा-बड़ीबाग मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने गोपालपुर चौक के पास से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया था. उनकी निशानदेही पर छापेमारी करने लोकाय पहुंची खैरा पुलिस की टीम को शराब कारोबारियों ने निशाना बनाया. इस हमले में पुलिस वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. इसके बाद पुलिस दल घुटिया स्थित सीआरपीएफ कैंप पहुंची. बताते चलें कि इन दिनों खैरा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाकों में खुलेआम शराब का कारोबार किया जा रहा है. हालांकि पुलिस ने इस तरह की किसी भी घटना से इनकार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >