झाझा : महात्मा ज्योतिराव फुले के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के आह्वान पर बुधवार को उनके कार्यकर्ताओं के द्वारा शिक्षा सुधार पुस्तक उपहार कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा विद्यालय के बालिकाओं के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया.
कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष सुखदेव मंडल की उपस्थिति में किया गया. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय के छात्राओं के बीच पुस्तक वितरण के पूर्व महात्मा ज्योतिराव फुले के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर उक्त विद्यालय की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी मंचन किया. कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिका मणिमाला ने उपस्थित छात्राओं एवं अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कही कि महात्मा ज्योतिराव फुले एक महान व्यक्ति थे.
उनके बताए रास्ते पर चलना ही सही मायने में उनकी श्रद्धांजलि होगी. जिला उपाध्यक्ष सुखदेव मंडल ने कहा कि पार्टी के द्वारा किया गया पाठय पुस्तक का वितरण एक अहम पहल है. इस पुस्तक का अध्ययन कर किताब के अंदर के सारगर्भित ज्ञान को अपने जीवन में आत्मसात करें. मौके पर सुरेश मंडल, दिनेश कुमार देशबंधु, सोमनाथ कुमार, राजेंद्र मंडल, बजरंगी मंडल, रामानंद सुधांशु, शंकर मंडल समेत कस्तूरबा विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं मौजूद थी.
