बैंक शाखा से होमगार्ड के थैले से पैसे उड़ा रहा पॉकेटमार पकड़ाया, किया पुलिस के हवाले

जमुई : जिला मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक की जमुई शाखा में एटीएम से पैसे निकालने के बाद अपना खाता अपडेट कर रहे एक होमगार्ड जवान के थैले में ब्लेड मारकर रुपया निकाल रहा है. बाद में पाकेटमार को होमगार्ड ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है. इस बाबत जानकारी देते हुए गारोनवादा निवासी […]

जमुई : जिला मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक की जमुई शाखा में एटीएम से पैसे निकालने के बाद अपना खाता अपडेट कर रहे एक होमगार्ड जवान के थैले में ब्लेड मारकर रुपया निकाल रहा है. बाद में पाकेटमार को होमगार्ड ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है. इस बाबत जानकारी देते हुए गारोनवादा निवासी पीड़ित होमगार्ड कृष्ण मुरारी तिवारी ने बताया कि मैं भारतीय स्टेट बैंक की जमुई शाखा एटीएम से पैसे निकाल कर अपना खाता अपडेट कराने के लिए अपडेट मशीन के सामने लाइन में लगा हुआ था.

तभी पीछे से एक युवक आया और उसने मुझसे कहा कि यह खाता सही से अपडेट नहीं हो रहा है. इसे इस तरीके से नहीं दूसरे तरीके से मशीन के अंदर डालो. इसी क्रम में जब मैंने अपना थैला देखा तब उसमें ब्लेड से कटा हुआ था तथा उसमें रखा पांच हजार रुपया गायब था. मैंने तुरंत ही उस लड़के को पकड़ लिया. बाद में वह मुझे पैसे देने के लिए तैयार हो गया और खुद को छोड़ देने की जिद करने लगा. परंतु कृष्ण मुरारी ने उक्त युवक को सदर थाना के हवाले कर दिया है.

पुलिस इस मामले में प्राथमिकी कर छानबीन में जुट गई है. बताते चलें कि बीते रविवार को भी शहर के पाटलिपुत्र कॉलोनी निवासी एक महिला शिक्षिका स्मिता मिश्रा के थैले से दिनदहाड़े एक पाकेटमार ने शहर के कचहरी रोड स्थित नागेश्वर कॉम्प्लेक्स के समीप पर्स निकालने की कोशिश की थी. जिसे पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया था. शहर में लगातार दूसरे दिन इस प्रकार की दूसरी घटना है.

आभूषण दुकान से हजारों की चोरी
चंद्रमंडीह : थाना क्षेत्र के माधोपुर बाजार में रविवार रात्रि मां दुर्गा ज्वेलर्स में में सेंधमारी कर लगभग चालीस हजार रुपये की ज्वेलर्स को चोरी हो गयी. दुकानदार प्रमोद पोद्दार ने बताया कि सुबह जब दुकान खोला तो देखा कि दुकान में सेंधमारी कर दुकान में रखा सोने चांदी की जेवरात जिसका मूल्य लगभग चालीस हजार के आस-पास था. जिसे चोरों ने चोरी कर ली. दुकानदार द्वारा इसकी लिखित सूचना चंद्रमंडीह पुलिस को देकर सामान बरामदगी की गुहार लगायी है. इधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >