विधायक मुजाहिद आलम मिले सीएम से जिले की समस्याओं से कराया अवगत
जमुई : सींग कटने पर हिरण भटकता हुआ असहना पहुंचा
सोनो (जमुई) : प्रखंड अंतर्गत बाबूडीह गांव के असहना गांव में सोमवार की सुबह एक हिरण भटक कर आ गया. ग्रामीणों ने समीप के तालाब से उसे पकड़ कर सुरक्षित रखा और वन विभाग के कर्मियों को सौंप दिया. वन विभाग के कर्मियों ने उसे बटिया जंगल में लाकर छोड़ दिया. असहना निवासी पंकज कुमार सिंह के घर के समीप सोमवार की सुबह अचानक एक हिरण देखा गया. उसे पकड़ने के लिए अफरा-तफरी मच गयी. हिरण के पीछे कुत्ते भी पड़े हुए थे. भाग रहा हिरण समीप के थानुआहर के दलदल में फंस गया. ग्रामीणों ने हिरण को दलदल से निकाल कर पंकज सिंह के घर पर रखा, ताकि कुत्ता या अन्य किसी जानवर की चपेट में न आ जाये.
ग्रामीणों ने सोनो थाना व वन विभाग के पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही झाझा वन प्रक्षेत्र के रेंजर अरुण कुमार ने झाझा वनपाल वैजनाथ रजक, चरकापत्थर के वनरक्षी अनीश कुमार व वनकर्मी अनिल कुमार सिंह को फौरन असहना गांव भेजा. इधर सोनो थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद भी असहना गांव आ गये. वनकर्मियों ने पंकज सिंह व शिव बालक सिंह सहित अन्य ग्रामीणों को हिरण की रक्षा करने पर धन्यवाद दिया.
जमुई : सींग कटने…
बेहद डरे सहमे हिरण को वाहन से सोनो स्थित पशु चिकित्सालय लाया गया, जहां उसकी चिकित्सीय जांच की गयी. जांचोपरांत स्वास्थ्य सामान्य पाये जाने पर वनकर्मियों ने हिरण को बटिया के जंगल मे ले जाकर छोड़ दिया. रेंजर अरुण कुमार ने बताया कि हिरण किसी तरह भटक कर या फिर पानी की तलाश में गांव की ओर आ गया होगा. ग्रामीणों ने बताया कि जब दलदल में फंसे हिरण को पकड़ा गया, तब वह न सिर्फ बेहद डरा हुआ था बल्कि हांफ भी रहा था. ग्रामीणों की मानें तो गर्मी के दिनों में पहले भी इस क्षेत्र में हिरण देखा गया था. हिरण को देखने दोपहर तक ग्रामीणों की भीड़ लगी रही.
हिरण के सींग का एक भाग था कटा हुआ:
भाग रहे हिरण के थानु आहर के दलदल में फंसने पर असहना गांव के लोगों ने जब उसे सुरक्षित पकड़ा, तब यह देख लोगों को थोड़ा आश्चर्य हुआ कि हिरण के दोनों सींग के बगलवाला सींग का हिस्सा कटा हुआ था. देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था, जैसे उसके सींग को आरी से काटा गया हो. ग्रामीणों ने कयास लगाया कि जंगल किनारे के लोगों ने हिरण को पकड़ कर उसके सींग को काटा होगा. इससे बेहद घबराया हुआ हिरण भागते हुए भटक गया और आबादी की ओर आ गया.
