ओड़िसा की महिला को लाया अल्पावास गृह

जमुई : पुलिस ने ओडिसा के पुरी की भटकी महिला माननी रावत को मुख्यालय स्थित अल्पावास गृह में लाया है. अल्पावास गृह की संचालिका प्रियंका कुमारी ने बताया कि गुरुवार को पड़ोसी जिला लखीसराय के किऊल जंक्शन पर माननी किसी ट्रेन से आयी थी. वह असहाय होकर चीख-चीख कर रो रही थी. इससे मौके पर […]

जमुई : पुलिस ने ओडिसा के पुरी की भटकी महिला माननी रावत को मुख्यालय स्थित अल्पावास गृह में लाया है. अल्पावास गृह की संचालिका प्रियंका कुमारी ने बताया कि गुरुवार को पड़ोसी जिला लखीसराय के किऊल जंक्शन पर माननी किसी ट्रेन से आयी थी. वह असहाय होकर चीख-चीख कर रो रही थी. इससे मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. बाद में सूचना के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज कुमार गुप्ता ने मानवता का परिचय देते हुए उसे अल्पावास गृह पहुंचाया. पूछताछ के क्रम में उक्त महिला खुद को विपिन थाना क्षेत्र के बाली गांव निवासी नीलमणि रावत की पत्नी बताती है. ऐसा लग रहा है कि वह परिवार से बिछड़ गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >