जमुई के बरहट से पकड़ाये नक्सली ब्रह्मदेव राणा और तूफानी राणा
पंचेश्वरी विद्यालय में हुए दोहरे हत्याकांड में नामजद आरोपित थे दोनों
जमुई : जिले के बरहट थाना क्षेत्र के बरहट से पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. इस बाबत आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक जे रेड्डी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नक्सली ब्रह्मदेव राणा और तूफानी राणा को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि यह दोनों नक्सली बीते महीने पंचेश्वरी विद्यालय में हुए दोहरे हत्याकांड में नामजद आरोपित था तथा मृतक के भाई रंजीत कोड़ा ने इसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी थी.
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के पास से मोबाइल और आधार कार्ड बरामद किया गया है. हमें गुप्त सूचना मिली थी कि वह कुछ काम से बरहट आया था जिस दौरान दोनों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि इन लोगों से पूछताछ में और भी कई बातें सामने आने की संभावना है.
