जमुई : बिहार ग्रामीण बैंक के प्रबंधक अगवा, मांगी "30 लाख की फिरौती

बैंक की झुंडों शाखा के प्रबंधक हैं राजकुमार खैरा(जमुई) : थाना क्षेत्र के बिहार ग्रामीण बैंक के झुंडों शाखा के प्रबंधक राजकुमार पासवान को सोमवार देर शाम अपराधियों ने अगवा कर लिया. सूत्रों की माने तो अपहरणकर्ताओं ने शाखा प्रबंधक की रिहाई के एवज में मंगलवार दोपहर काे परिजनों को फोन कर तीस लाख रुपये […]

बैंक की झुंडों शाखा के प्रबंधक हैं राजकुमार

खैरा(जमुई) : थाना क्षेत्र के बिहार ग्रामीण बैंक के झुंडों शाखा के प्रबंधक राजकुमार पासवान को सोमवार देर शाम अपराधियों ने अगवा कर लिया. सूत्रों की माने तो अपहरणकर्ताओं ने शाखा प्रबंधक की रिहाई के एवज में मंगलवार दोपहर काे परिजनों को फोन कर तीस लाख रुपये फिरौती की मांग की है. हालांकि इस बाबत पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. शाखा प्रबंधक बीते सोमवार की शाम से लापता हैं. इस बाबत शाखा प्रबंधक के पुत्र राजदीप कुमार ने थाने में आवेदन देते हुए कहा कि उसके पिता बीते सोमवार की शाम पांच बजे बैंक से घर के लिये निकले थे. जब वह अपने नियत समय पर घर नहीं पहुंचे तब हमने उनसे संपर्क करने की कोशिश की,
परंतु उनका सभी मोबाइल बंद मिला. राजदीप ने बताया कि उनका फोन बंद आने के बाद मैंने उनके सहकर्मियों तथा रिश्तेदारों से संपर्क किया. परंतु जब मेरे पिता का कुछ पता नहीं चला मंगलवार की सुबह परेशान परिजन ने खैरा थाने में आवेदन देकर पुलिस से गुहार लगायी है. इसके अलावे बैंक के वरीय अधिकारी को भी सूचना दी. सूचना पाते ही बिहार ग्रामीण बैंक के कई अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक तथा झाझा एसडीपीओ से मिलकर मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करने मांग की है. इसी बीच अपहरणकर्ता ने मंगलवार दोपहर शाखा प्रबंधक के पुत्र से फोन संपर्क कर रिहाई के एवज में तीस लाख फिरौती की मांग की है. घटना को लेकर अपहृत शाखा प्रबंधक के परिजन और बैंक कर्मी परेशानी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >