पट खुलते ही दर्शन को उमड़े भक्त

दुर्गापूजा. मां तू मुझे दर्शन दे के जयकारों से गूंज रहे मंदिर व पूजा पंडाल जमुई: शारदीय नवरात्रा में पट खुलते ही माता रानी का दरबार जयकारों से गूंज उठा. घंटा, घड़ियाल और शंख की आवाज से वातावरण गुंजायमान हो गया. श्रद्धालु माता रानी की जय, जय माता दी, दुर्गा महारानी की जय आदि जयकारा […]

दुर्गापूजा. मां तू मुझे दर्शन दे के जयकारों से गूंज रहे मंदिर व पूजा पंडाल

जमुई: शारदीय नवरात्रा में पट खुलते ही माता रानी का दरबार जयकारों से गूंज उठा. घंटा, घड़ियाल और शंख की आवाज से वातावरण गुंजायमान हो गया. श्रद्धालु माता रानी की जय, जय माता दी, दुर्गा महारानी की जय आदि जयकारा लगा रहे थे. माता जगदंबा का आवाह्न करने लगे. माता का पट खुलने के साथ ही सिसकोहरा, बेल आदि फलों की बलि देकर भोग लगाया गया. वहीं दूसरी और प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों में या देवी सर्वभुतेषु रक्षा रुपेण संस्थिता, नमस्तस्यै- नमस्तस्यै नमो नम: के मंत्रोचार और शंखध्वनि के बीच मां दुर्गा का पट खुलते ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पूरे प्रंखड में वैदिक मत्रोच्चार के बीच प्रतिमाओं में प्राण-प्रतिष्ठा की गयी. बाजार स्थित पंचमंदिर दुर्गा मंदिर, लाल बाबा दुर्गा मंदिर और स्टेडियम में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी.
खैरा प्रतिनिधि के अनुसार, शारदीय नवरात्रा की सप्तमी को बुधवार देर शाम को स्थानीय देवी मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ में उमड़ पड़ी. प्रखंड के खैरा, सगदाहा, कुरवाटांड़, मुड़वरो आदि दुर्गा मंदिर में स्थापित प्रतिमा का दर्शन श्रद्धालुओं ने किया. वहीं पंडितों द्वारा पूजा कर माता के दरबार का पट खोल दिया गया. दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां की पूजा की. वहीं रात्रि में निशा पूजा भी की गयी. दीपक की लौ से पूरा मंदिर प्रांगण जगमग हो उठा था. जगह-जगह महाआरती भी हुई. मंदिर परिसर में मेला का भी रंग चढ़ गया है. प्रांगण में विभिन्न दुकानें सज गयी हैं. गुरुवार सुबह से ही मंदिरों में देवी के आठवें स्वरूप की पूजा को लेकर भक्तों की कतार लगी रही. दुर्गाष्टमी होने की वजह से भक्तों का तांता मंदिर परिसर में लगा रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >