छेड़खानी का विरोध करने पर तलवार से किया हमला

झाझा : थाना क्षेत्र के अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र नारगंजो की एक महिला ने 12 लोगों पर घर में घुसकर छेड़खानी करने व उसका विरोध करने पर तलवार से प्रहार कर बुरी तरह घायल कर देने का आरोप लगाया है. स्थानीय थाने में इस मामले को लेकर पीड़िता के संबंधी रियाज मियां ने प्राथमिकी दर्ज करायी […]

झाझा : थाना क्षेत्र के अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र नारगंजो की एक महिला ने 12 लोगों पर घर में घुसकर छेड़खानी करने व उसका विरोध करने पर तलवार से प्रहार कर बुरी तरह घायल कर देने का आरोप लगाया है. स्थानीय थाने में इस मामले को लेकर पीड़िता के संबंधी रियाज मियां ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस बाबत रियाज मियां ने बताया कि वह घर से बाहर था. घर में सिर्फ औरतें थी. तभी बरमसिया गांव का एनुल मियां समेत 12 लोग घर में घुसकर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा.

घर में मौजूद औरतों ने जब गाली देने से मना किया, तो वे लोग बुरी नीयत से महिलाओं का हाथ पकड़कर जमीन पर पटक दिया उनके साथ गलत हरकत करने का प्रयास करने लगा. जब महिलाओं ने उसका विरोध किया, तो उनलोगों ने तलवार से प्रहार कर दिया. इस हमले में फरजाना खातून बुरी तरह घायल हो गयी. हो-हल्ला होने पर ग्रामीणों के जुट जाने पर सभी भाग गये. इस बाबत पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सिधेश्वर पासवान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >