जमुई : नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 नीमारंग मोहल्ला में मंगलवार को पूर्व विधायक अजय प्रताप ने जन समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों के साथ बैठक की. साथ ही समस्याओं के निदान के लिए विचार विमर्श भी किया.
मौके पर मौजूद लोगों ने पूर्व विधायक को जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नंबर 27 में अधिकांश घर के लोग जल जमाव की समस्या से परेशान हैं और हल्की सी बारिश होने पर भी वार्ड का अधिकांश हिस्सा तालाब में तब्दील हो जाता है. जिसके कारण लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है. लोगों ने पूर्व विधायक से इस समस्या का अविलंब निदान कराने की गुहार लगायी.
इस दौरान पूर्व विधायक श्री प्रताप ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि एक से दो दिनों के भीतर इस वार्ड के जलजमाव के समस्या से लोगों को नगर परिषद के प्रयास से मुक्ति दिला दी जायेगी. अगर दो दिन के भीतर इस समस्या का कोई निदान नहीं हुआ तो हमलोग फिर बैठक करके इस समस्या को हल करने का प्रयास करेंगे. इस अवसर पर मुरारी सिंह, कार्तिक वर्मा, असलम साह, बेचु मियां मो समसेर समेत, दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
कई जगहों पर ट्रांसफॉर्मर के नीचे संचालित हो रहीं दुकानें
