सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत, पांच घायल

चकाई : सोमवार को थाना क्षेत्र के हिरनाटांड मोड़ के समीप दिन के लगभग साढ़े बारह बजे एक ऑटो के पलट जाने से उस पर सवार एक 11 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. साथ ही उस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये़ चकाई पुलिस द्वारा सभी घायलों को इलाज हेतु […]

चकाई : सोमवार को थाना क्षेत्र के हिरनाटांड मोड़ के समीप दिन के लगभग साढ़े बारह बजे एक ऑटो के पलट जाने से उस पर सवार एक 11 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. साथ ही उस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये़ चकाई पुलिस द्वारा सभी घायलों को इलाज हेतु चकाई रेफरल अस्पताल में लाया गया जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है.

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के कोहबरा गांव निवासी तालेवर मल्होरी, दीपक मल्होरी, संगीता देवी, संजय मल्होरी, टुनु मल्होरी, टेम्पो मल्होरी रंगनियां गांव से लौट कर अपने घर चकाई के कोहबराटांड आ रहे थे़ इसी क्रम में छोटकीटांड-रंगनिया मार्ग पर चालक द्वारा संतुलन खो देने के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें टेम्पु मल्होरी की मौके पर ही मौत हो गयी तथा अन्य सभी गंभीर रूप से घायल हो गये़ पुलिस द्वारा लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जमुई भेज दिया गया है़ पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है़ वहीं चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >