हर जिले में होगा एक महिला आइटीआइ

सिकंदरा : प्रदेश में हुआ सत्ता परिवर्तन ईश्वरीय वरदान है. सत्ता परिवर्तन का निर्णय बिहार की जनता के हित में लिया गया निर्णय है. सत्ता परिवर्तन के बाद बिहार में सुशासन की सरकार पुनर्गठन हो गया है. उक्त बाते प्रदेश के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय के मैदान में […]

सिकंदरा : प्रदेश में हुआ सत्ता परिवर्तन ईश्वरीय वरदान है. सत्ता परिवर्तन का निर्णय बिहार की जनता के हित में लिया गया निर्णय है. सत्ता परिवर्तन के बाद बिहार में सुशासन की सरकार पुनर्गठन हो गया है. उक्त बाते प्रदेश के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय के मैदान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में कहा. उन्होंने आगे कहा कि अब इस प्रदेश में लूट की संस्कृति नहीं चलने वाली है.
देश बदल रहा है अब बिहार को भी बदलना होगा. लेकिन बिहार में बदलाव लाना सिर्फ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बस की बात नहीं है. इसके लिये समाज के जागरूक लोगों को संकल्प के साथ आगे आना होगा. श्रमिक बिहार राज्य की सबसे बड़ी पूंजी है. बिहार के श्रमिक दूसरे राज्यों में जाकर अपनी कड़ी मेहनत से उस राज्य को संवारने का काम करते हैं. राज्य में मात्र पांच प्रतिशत पंजीकृत मजदूर हैं, इस वर्ष 8 लाख मजदूरों के पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. राज्य के हर अनुमंडल में एक आइटीआइ कॉलेज व हर जिले में एक महिला आइटीआइ कॉलेज खोला जायेगा. राज्य में कई ऐसे निजी आइटीआइ संस्थान हैं जो सर्टिफिकेट बेचने का काम कर रहे हैं.
ऐसे संस्थानों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जायेगी. सिकंदरा को अनुमंडल बनाने की मांग का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा की सिकंदरा पूर्व में भी अनुमंडल रह चुका है और आपकी इस आवाज को पूरी ताकत से उठाने का कार्य करूंगा. कार्यक्रम की शुरुआत शांति आवासीय विद्या मंदिर की छात्रा कोमल, अपराजिता व छोटी कुमारी के द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई. जिसके उपरांत भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने अभिनंदन पत्र पढ़ कर मंत्री विजय सिन्हा का स्वागत किया. समारोह की अध्यक्षता विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त कार्यपालक अभियंता सह जेपी सेनानी ई. अंबिका प्रसाद सिंह ने की. समारोह के उपरांत मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रखंड क्षेत्र के कुमार स्थित प्रसिद्ध मां नेतुला मंदिर में संध्या आरती में शामिल हुए.
जदयू नेता सह पैक्स अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह द्वारा सिकंदरा अस्पतालमें महिला चिकित्सक की मांग पर उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से मिलकर महिला चिकित्सक की तैनाती का आश्वासन दिया.
समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष भाष्कर सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, लोजपा जिलाध्यक्ष मो मोतिउल्लाह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, प्रकाश भगत, पूर्व लोजपा प्रत्याशी सुभाष पासवान, जदयू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ई. शंभु शरण, लखीसराय के भाजपा जिलाध्यक्ष देवानंद साहू, भाजपा जिला महामंत्री महादेव मांझी, विवेक सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता हरदेव सिंह, पैक्स अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह, अर्जुन यादव, जदयू जिला महासचिव सिंधु पासवान, अखंड सिकंदरा विकास परिषद के अध्यक्ष महेश्वर पासवान, राजकिशोर सिन्हा, बृजनंदन सिंह, अंबिका यादव, रामनाथ सिंह, अनुज सिंह, गौरीशंकर सिंह, अलीगंज भाजपा अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, हलसी भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन, प्रकाश कुमार सिन्हा, नीरज सिंह, मनोज सिंह, ब्रजेश कुमार, माधव राव, रामपदारथ शर्मा, सरोवर महतो, रामबृक्ष महतो, सूचित कुमार, राजेश कुमार, महेश्वर रजक समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >