गिद्धौर(जमुई) : थाना क्षेत्र के कुंधुर पंचायत स्थित नयागांव यादव टोला में घास काटने को लेकर उपजे विवाद और मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से 06 लोग घायल हो गया. जानकारी के अनुसार उक्त गांव के जागो यादव और बाबूलाल यादव के परिजनों में मवेशी के चारा काटने को लेकर विवाद हो गया. जो देखते-ही-देखते मारपीट में तब्दील हो गया. घटना में एक पक्ष के गाजो यादव, उसका पुत्र बबलू यादव एवं खिजु यादव के पुत्र राजीव यादव, दूसरे पक्ष के बाबूलाल यादव, उसका पुत्र सुभाष यादव, सोनू कुमार घायल हो गया.
जमीन विवाद में मारपीट, छह लोग घायल
गिद्धौर(जमुई) : थाना क्षेत्र के कुंधुर पंचायत स्थित नयागांव यादव टोला में घास काटने को लेकर उपजे विवाद और मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से 06 लोग घायल हो गया. जानकारी के अनुसार उक्त गांव के जागो यादव और बाबूलाल यादव के परिजनों में मवेशी के चारा काटने को लेकर विवाद हो गया. जो […]

इसकी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के घायल दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर में भर्ती कराया. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया है. इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ज्योति कुमार ने बताया कि घटना को लेकर किसी पक्ष के द्वारा अबतक आवेदन नहीं दिया गया है. घटना को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है.