झाझा : झाझा को अनुमंडल बनाने की मांग फिर एक बार जोर पकड़ने लगी है. सोमवार को जनमत संघर्ष समिति के बैनर तले झाझवासियों ने झाझा को अनुमंडल व सिमुलतला को प्रखंड बनाने को लेकर एक जुलूस निकाला व प्रखंड कार्यालय में धरना दिया. जुलूस रेलवे स्टेशन चौक के आंबेडकर मंच से निकलकर मुख्य बाजार, थाना चौक, राजारंक चौक, दुर्गा मंदिर चौक,
गांधी चौक,बस स्टैंड होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचा. जहां लोग एकदिवसीय धरना पर बैठ गये.जनमत संघर्ष समिति के संयोजक विनोद यादव उर्फ फुटल कपार, अध्यक्ष गौरव सिंह राठौर, सभा संचालक विनोद साह, घनश्याम गुप्ता,गांधीवादी समाजसेवी सूर्यवत्स,आनंदी यादव समेत कई लोगो ने बताया कि झाझा का अनुमंडल बनने का समुचित आधार है. उन्होंने बताया कि पुलिस अनुमंडल कार्यालय के साथ पद स्वीकृत व सृजित है,
प्रमंडल स्तर का जल संसाधन विभाग व ग्रामीण कार्य विभाग मौजूद, अवर प्रमंडल स्तर पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग,पथ निर्माण विभाग,विद्युत कार्यालय,भारत संचार लिमिटेड कार्यालय के अलावे वन पर्यावरण विभाग का क्षेत्रीय कार्यालय भी मौजूद है.सदस्यों ने बताया कि झाझा में रेलवे स्टेशन,केंद्रीय विद्यालय,डिग्री स्तरीय महाविद्यालय, आइसीएसइ,सीबीएसइ मान्यता प्राप्त विद्यालय मौजूद है. साथ गयी सिमुलतला के बारे में बताया कि राज्यस्तरीय आवासीय विद्यालय,बीएमपी ट्रेनिंग स्कूल,एसएसबी कैंप के अलावा एक शानदार पर्यटक स्थल भी है.ऐसे में सिमुलतला प्रखंड बनने का कोरम पूरा करता है.
सदस्यों ने बताया कि जबतक झाझा अनुमंडल नहीं बन जाता है तब तक हमलोगों का चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा.वर्षों से उपेक्षित रहने वाला झाझा वासी अब कतई बर्दाश्त नहीं करेगा.मौके पर मुकेश यादव, जागेश्वर साह, विक्की कुमार सिन्हा, दशरथ मंडल, बीरेंद्र तुरी, बिंदेश्वरी भोगता, मदन कुमार पंडित, मनोज कुमार यादव, राजीव कुमार यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
