जमुई कांड पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र बोले- ऐसे अपराधियों का एनकाउंटर होना चाहिए

Jamui Student Viral Video Case: RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने घटना में शामिल आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है. उन्होंने कहा कि महिलाओं और लड़कियों से बदसलूकी करने वालों पर सरकार और पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.

Jamui Student Viral Video Case: जमुई में नाबालिग छात्रा और उसके साथी से बदसलूकी के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने इस घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने महिलाओं और लड़कियों से छेड़खानी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

भाई वीरेंद्र ने कहा कि जमुई की घटना में शामिल लोगों जैसे अपराधियों का एनकाउंटर होना चाहिए. उन्होंने कहा कि सड़क पर महिलाओं और लड़कियों के साथ इस तरह का व्यवहार करने वालों के खिलाफ सरकार और पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.

'ऐसे लोगों का एनकाउंटर होना चाहिए'

भाई वीरेंद्र ने कहा कि समाज में गंदगी फैलाने वाले और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है. उन्होंने कहा कि जो लोग सड़क पर महिलाओं और लड़कियों के साथ इस तरह का व्यवहार करते हैं, ऐसे लोगों का एनकाउंटर सरकार और पुलिस को करना चाहिए.

RJD विधायक का यह बयान जमुई की घटना को लेकर आया है. इस मामले में पुलिस पहले ही कार्रवाई शुरू कर चुकी है.

CM सम्राट के बिहार दौरे पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बिहार के अलग-अलग जिलों के दौरे को लेकर भी भाई वीरेंद्र ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का जिलों में जाना अच्छी सोच है, लेकिन इससे असली मुद्दों से ध्यान नहीं भटकना चाहिए.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जिलों का दौरा करें, यह ठीक है. लेकिन बिहार की मूल समस्याओं पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए. उनके मुताबिक, सिर्फ दौरा करने से जनता से जुड़े मूल मुद्दे पीछे नहीं जाने चाहिए.

महिलाओं को तीन डिसमिल जमीन पर भी उठाए सवाल

महिलाओं को तीन डिसमिल जमीन दिए जाने के मुद्दे पर भी भाई वीरेंद्र ने सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सचिवालय के आसपास इसको लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. अब पंचायत स्तर पर शिविर लगाने और अंचल कार्यालय में जमीन के लिए आवेदन देने की बात कही जा रही है.

उन्होंने कहा कि सरकार लगातार वादे करती है. लेकिन अब लोग अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हो चुके हैं. भाई वीरेंद्र ने कहा कि महिलाएं भी अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हुई हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्या है जमुई का मामला?

जमुई के मड़वा पहाड़ी इलाके में 19 सितंबर की शाम 10वीं की छात्रा और उसके साथी को कुछ युवकों ने घेर लिया था. दोनों कोचिंग से लौट रहे थे. आरोप है कि छात्र के साथ मारपीट की गई. छात्रा को घसीटा गया और उसके साथ अश्लील हरकत की गई. पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया. इसके बाद मामला सामने आया और पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की.

तीन आरोपी पकड़े गए, SIT कर रही जांच

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है. तीनों नाबालिग बताए गए हैं. मामले की जांच के लिए एसडीपीओ दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में एसआईटी बनाई गई है. पुलिस ने कुल सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. वहीं, एडीजे लॉ एंड ऑर्डर केएस अनुपम ने मामले में स्पीडी ट्रायल की बात कही है.

वीडियो प्रसारित करने वालों पर भी कार्रवाई

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने इस मामले में भी कार्रवाई शुरू की है. अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाले 120 से ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ कार्रवाई शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई है.

पुलिस ने लोगों से ऐसे वीडियो को डाउनलोड या शेयर नहीं करने की अपील की है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

Also Read: जमुई की घटना कोई पहली नहीं... बिहार में पहले भी सामने आए ऐसे मामले, जानें कब क्या हुआ और फिर क्या एक्शन लिए गए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >