IRCTC Scam: लालू की याचिका कोर्ट ने नहीं मानी तो क्या है विकल्प? रोजाना सुनवाई पर राबड़ी-लालू ने जतायी है आपत्ति

IRCTC Scam Case: IRCTC घोटाले में लालू परिवार ने चुनाव प्रचार के चलते रोज सुनवाई से राहत मांगी है. CBI ने इस याचिका का विरोध किया है. ऐसे में यदि कोर्ट लालू परिवार को राहत नहीं देती है तो उनके पास क्या विकल्प मौजूद हैं? पढे़ं पूरी खबर…

IRCTC Scam Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चल रहे IRCTC घोटाले के केस में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने अदालत से थोड़ी राहत मांगी है. उन्होंने कहा है कि फिलहाल रोज-रोज की सुनवाई से उन्हें दिक्कत हो रही है, क्योंकि बिहार में चुनाव प्रचार जोरों पर है. इसलिए उन्होंने कोर्ट से गुजारिश की है कि ट्रायल को कुछ हफ्तों के लिए रोक दिया जाए, ताकि वे चुनावी प्रचार प्रसार का काम निपटा सकें.

याचिका खारिज होती है तो लालू के पास क्या है विकल्प?

अब मामला कोर्ट के सामने है. दो ही चीजें हो सकती हैं, या तो कोर्ट उनकी बात मान ले और कुछ दिन की राहत दे दे, या फिर याचिका खारिज करके रोज सुनवाई जारी रखे. अगर कोर्ट उनकी याचिका को मंजूरी नहीं देती, तो लालू परिवार के पास आगे का रास्ता है. वे हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं. वहां वे ये दलील दे सकते हैं कि रोज सुनवाई से उनके अधिकार प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें केस की तैयारी के लिए पर्याप्त वक्त नहीं मिल पा रहा है.

CBI ने जताया विरोध

वहीं, इस याचिका पर सीबीआई ने कड़ा विरोध किया है. सीबीआई के वकील ने कोर्ट से कहा कि सुप्रीम कोर्ट खुद कह चुका है कि सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई जल्दी पूरी की जानी चाहिए, ताकि केस सालों तक लटके न रहें. अगर हफ्ते में सिर्फ एक दिन सुनवाई होगी, तो केस के निपटारे में बहुत वक्त लग जाएगा और इससे न्याय में देरी होगी. 

क्या है IRCTC घोटाला मामला?

यह मामला 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे. सीबीआई के मुताबिक, इस दौरान रांची और पुरी के दो IRCTC होटलों को निजी कंपनी सुजाता होटल्स को गलत तरीके से लीज पर दिया गया था. बदले में लालू परिवार को मूल्यवान जमीन और शेयर सस्ते दामों पर हस्तांतरित किए गए.

ALSO READ: Bihar Election 2025: “फैक्ट्री कहीं और जीत चाहिए बिहार में…”, छपरा जाने से पहले तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >