गोपालगंज में किशोरी के साथ अश्लील हरकत में दारोगा गिरफ्तार, एसपी ने किया सस्पेंड

गोपालगंज में एक आशिक मिजाज एसआइ (सब इंस्पेक्टर) को किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर मीरगंज में तैनात था. पुलिस ने इस मामले में उसे जेल भेज दिया है.

गोपालगंज. गोपालगंज में एक आशिक मिजाज एसआइ (सब इंस्पेक्टर) को किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर मीरगंज में तैनात था. पुलिस ने इस मामले में उसे जेल भेज दिया है. उसपर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. जेल भेजने से पहले उससे पूछताछ की गयी है.

इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

दूसरी तरफ एसपी आनंद कुमार ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. साथ ही जांच के लिए मुख्यालय डीएसपी ज्योति कुमारी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी है.

हाल ही में हुआ था तबादला

पुलिस की ओर से घटना और कार्रवाई के बारे में बताया जाता है कि सब इंस्पेक्टर पहले कुचायकोट थाने में पदस्थापित थे, इसके बाद हाल ही में उनका तबादला मीरगंज थाने में हो गया था.

विरोध करने पर दी धमकी

मीरगंज थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर पर आरोप है कि किशोरी के साथ अश्लील हरकत की, इसके बाद गलत काम करने का प्रयास किया गया. बताया जा रहा है कि विरोध करने पर धमकी भी दी गयी.

पीड़िता का कराया जा रहा मेडिकल जांच

पुलिस की ओर से पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है. मेडिकल जांच के बाद रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है. फिलहाल मेडिकल जांच रिपोर्ट के बारे में पुलिस अधिकारी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >